संबंध ( कक्षा :- पंचम ):- प्रश्न-उत्तर

 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :-

 (क) परिवार की आवश्यकता क्यों है?

 उत्तर :- (i) बच्चों का लालन- पलान तथा पढ़ाई में सहयोग करने के लिए।

(ii) बच्चों को प्यार और स्नेह के लिए।

(iii) बच्चों को उचित मार्गदर्शन के लिए।

( ख) सूरज क्या दादा-दादी पटना में क्यों बस गये?

 उत्तर :- सूरज के दादा-दादी पटना में अर्थ उपार्जन एवं अपने बच्चों का बेहतर शिक्षा के लिए पटना में बस गये।

( ग) लोग क्यों नये जगह बस जाते हैं?

 उत्तर :- लोग नये जगह में निम्नलिखित कारणों से बस जाते हैं:-

(i) अच्छा नौकरी के कारण।

(ii) धन उपार्जन के कारण।

(iii) शैक्षणिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु।

(iv) पारिवारिक विवाद के कारण।

(v) प्राकृतिक विपदायें जैसे:- बाढ़, भूकंप, सुनामी आदि के कारण।

( घ) प्रवासन के संभावित प्रभाव क्या-क्या हैं?

 उत्तर :- प्रवासन के दो संभावित प्रभाव हैं :-

(i) सकारात्मक प्रभाव

(ii) नकारात्मक प्रभाव।

(ङ) प्रवसान के नकारात्मक प्रभाव क्या हैं?

उत्तर :- जब प्रवासन के कारण लोगों को अनेक समस्या और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,तो यह प्रवासन के नकारात्मक प्रभाव कहलाता है।

2. अंतर स्पष्ट कीजिए :-

(क) प्रवसान एवं उत्प्रावासन।

 उत्तर :- जब देश के भीतर लोग एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र पर जाते हैं तो इसे प्रवासन कहते हैं।

            जब लोग एक देश से दूसरे देश में बस जाते हैं तो इसे उत्प्रावासन कहते हैं।

(ख) प्राकृतिक विपदायें एवं  मानव निर्मित आपदायें

 उत्तर :- प्राकृतिक द्वारा घटित आपदायें को प्राकृतिक विपदायें कहते हैं। जैसे:- बाढ़, भूकंप, सुनामी आदि।

           मानव द्वारा उत्पन्न या मानव के कारण घटित होने वाले विपदायें मानव निर्मित आपदायें कहते हैं। जैसे:- युद्ध।

(ग) प्रवासी एवं शरणार्थी

 उत्तर :- देश के अंदर वैसे लोग जो एक स्थान से दूसरे स्थान में जाते हैं, उन लोगों को प्रवासी कहते हैं।

            जब लोगों को अपने देश छोड़कर दूसरे देश में जाने के लिए बाध्य किया जाता है तो वैसे लोगों को शरणार्थी कहा जाता है।

(घ) महानगर एवं अन्य शहर

 उत्तर :- महानगर एक बड़ा शहरी निकाय है जो प्राय किसी देश या राज्य की राजधानी होता है। जहां पर हर प्रकार का सुविधा उपलब्ध रहता है। यहाँ का जीवन शैली दूसरे शहर व नगरों से बेहतर होती है।

             गांव से बड़ा और महानगर से छोटा, जहां पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती है, उस क्षेत्र को शहर कहा जाता है। यहाँ का जीवन शैली गांव से बेहतर होती है।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:-

(क) किसी जगह की प्रगति निर्भर करती है उसके युवा एवं मेधावी पर।

(ख) प्रवासन का प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक हो सकता है।

(ग) सामाजिक-आर्थिक कारक पारिवारिक ढांचे को बदल रही है।

(घ) बच्चे अपने बड़ों के प्यार एवं देखभाल से वंचित हो जाते हैं।


No comments: