पौधों में पोषण
हरेक प्राणियों को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है और भोजन से ऊर्जा मिलती है।
भोजन में उपस्थित विभिन्न घटक होते हैं जैसे :- कार्बोहाईड्रट प्रोटीन वसा विटामिन एवं खनिज जिन्हें पोषक तत्व कहते हैं।
प्रकाश संश्लेषण: पौधों में खाद्य संश्लेषण का प्रक्रम
हरे पौधे द्वारा सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में और क्लोरोफिल कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल का उपयोग कर भोजन बनाने और ऑक्सीजन छोड़ने की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
प्रकाश संश्लेषण को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दर्शाया जा सकता है :-
सूर्य का प्रकाश
कार्बन डाइऑक्साइड+जल ➡️ कार्बोहाइड्रेट + ऑक्सीजन
(वायु से) (मिट्टी से) क्लोरोफिल (पौधों में संचित भोज्य पदार्थ) (वायुमंडल में विमुक्त)
सूर्य प्रकाश
CO2 + 12H2O ➡️ C6H12O6 + 6O2 + 6H2O
भोजन का उत्पादन संश्लेषण हरी पत्तियों में होता है इसीलिए इसे भोजन उत्पादन का कारखाना या खाद्य फैक्ट्रियां या फूड फैक्टरीज भी कहते हैं।
हरे पौधों की पत्तियों में एक प्रकार की संरचना हरित लवक या क्लोरोप्लास्ट पाई जाती है। इस क्लोरोप्लास्ट में हरे रंग का एक वर्णक पाया जाता है जिसे क्लोरोफिल कहते हैं। यह सिर्फ पौधों में पाया जाता है।
प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्चे पदार्थ :-
1. क्लोरोफिल वर्णक जो पौधों की हरी पत्तियों में पाई जाती है।
2. कार्बन डाइऑक्साइड जो वायु में उपस्थित होता है।
3. जल एवं खनिज जो मिट्टी से पौधों के जड़ (मूल) द्वारा अवशोषित किए जाते हैं एवं सूर्य का प्रकाश भी पौधे के लिए अनिवार्य है।
रंध्र (Stomata)
पौधों के पत्तियों में पाए जाने वाले छोटे-छोटे छिद्रो को रंध्र कहा जाता है। यह रंध्र पत्तियों के दोनों सतह पर पाई जाती है।
रंध्र के निम्नलिखित कार्य होते हैं :-
1. अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालना।
2. वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को लेना और ऑक्सीजन को निकालना।
जल एवं खनिज वाहिकाओं द्वारा पत्तियों तक पहुंचती है। यह वाहिकाएं नली के समान होती है तथा जड़, तना, शाखा एवं पत्तियों तक फैली होती है। पोषकों को पत्तियों तक पहुंचाने के लिए यह वाहिकाएं एक सतत मार्ग बनाती है।



No comments:
Post a Comment