1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-
(क) विकास क्या है?
उत्तर :- विकास एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। भोजन विकास में मदद करता है और ऊर्जा, प्रोटीन तथा खनिज प्रदान करता है।
(ख) शिशु क्यों रोता है?
उत्तर :- जब शिशु बेचैनी, गीलापन और भूख महसूस करता है तो वह अपनी जरूरत हेतु रोता है।
(ग) जब ऊंचाई और वजन सामान्य नहीं हो तो हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :- जब ऊंचाई और वजन सामान्य नहीं हो तो हमें उचित चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और चिकित्सक द्वारा दिए गए सलाह के अनुसार खान-पान तथा योगा पर ध्यान देना चाहिए।
(घ) व्यक्ति विशेष की पसंद या नापसंद किन बातों पर निर्भर है?
उत्तर :- व्यक्ति विशेष की पसंद या नापसंद वातावरण, रीति- रिवाज और मानसिक अवस्था के द्वारा निर्धारित होता है।
(ङ) हम लोग किसी चीज को कैसे महसूस करते हैं?
उत्तर :- संवेदी अंग संवेदी तंत्रिका के द्वारा मस्तिष्क को संदेश भेजता है। मस्तिष्क सूचना का संसाधन एवं विश्लेषण कर प्रेरक तंत्रिका के द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों को निर्देश देता है।
2. निम्नांकित कथनों में "सत्य" और "असत्य" को चुनें :-
(क) हमें दूसरे की पसंद और नापसंद की आलोचना करनी चाहिए।
उत्तर:- असत्य।
(ख) लंबा होना या नाटा होना माता पिता के अनुवांशिक गुणों पर निर्भर करता है।
उत्तर:- सत्य ।
(ग) प्रेरक तंत्रिका मस्तिष्क को सूचना भेजता है।
उत्तर:- असत्य।
(घ) संवेदी तंत्रिका शरीर के अंगों को निर्देश पहुंचाता है।
उत्तर:- असत्य।
(ङ) गुजराती मसालेदार भोजन पसंद करते हैं।
उत्तर:- असत्य।
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:-
(क) सफाई कर्मी गंदे नालों की सफाई करते हैं।
(ख) हमें छुट्टी के दौरान में आनंद लेना चाहिए एवं परीक्षा अवधि में नहीं।
(ग) पंजाबी मसालेदार भोजन पसंद करते हैं।
(घ) पूर्वोत्तर में रहने वाले साधारण भोजन पसंद करते हैं।
(ङ) मां अपने बच्चों की आवश्यकताओं को नैसर्गिक गुण की योग्यता रखती है।
No comments:
Post a Comment