संबंध
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
(क) परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर :- माता पिता और भाई बहन को मिलाकर जो समूह बनता है उसे ही परिवार कहा जाता है।
(ख) एक परिवार- वृक्ष क्या है?
उत्तर :- परिवार के विभिन्न सदस्यों के बीच के संबंध को ही परिवार-वृक्ष कहा जाता है।
(ग) संबंध क्या है?
उत्तर:- किसी के प्रति भावनात्मक लगाव को संबंध कहा जाता है।
(घ) आप अपने दादा-दादी को क्यों पसंद करते हैं?
उत्तर:- दादा-दादी माता-पिता के तुलना में अधिक स्नेह और प्यार करते हैं तथा वे दोस्त के समान व्यवहार करते हैं।
(ङ) आपके घर सोहन क्यों आता है?
उत्तर:- सोहन अपने दादा-दादी के स्नेह और बातों को याद करते है तथा उनके दादा-दादी गांव में रहते हैं। इसीलिए सोहन मेरे घर आ जाता है।
(च) असामान जुड़वाँ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- जब दो बच्चे एक साथ जन्म लेते हैं परंतु वे एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न होते हैं तो उन्हें असमान जुड़वा कहते हैं।
(छ) अपंगता क्या है?
उत्तर:- शारीरिक अक्षमता ही अपंगता कहलाता है।
2. अंतर स्पष्ट करें :-
(क) समान और असमान जुड़वाँ
उत्तर :- समान जुड़वाँ :- दो बच्चे एक साथ जन्म लेते हैं और देखने में समान होते हैं ऐसे बच्चे समान जुड़वाँ कहे जाते हैं।
असमान जुड़वाँ :- 2 बच्चे एक साथ जन्म लेते हैं और वह एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न होते हैं उन्हें और समान जुड़वा कहते हैं।
(ख) मामा और फूफा
उत्तर :- मामा :- मांँ के भाई को मामा कहते हैं।
फूफा :- बुआ के पति को फूफा कहते हैं।
(ग) चाचा और बुआ
उत्तर:- चाचा :- पिता के छोटे भाई को चाचा कहते हैं।
बुआ :- पिताजी की बहन को बुआ कहते हैं।
(घ) संबंधी और सदस्य
उत्तर :- संबंधी :- जब परिवार में किसी की शादी होती है तब एक नया संबंध जुड़ता है।
सदस्य :- परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति को सदस्य कहा जाता है।
(ङ) अन्नार्थ और बीमार व्यक्ति
उत्तर:- अन्नार्थ :- जिन बच्चे का माँ बाप नहीं होता है वह अन्नार्थ कहलाता है।
बीमार व्यक्ति :- रोग ग्रस्त व्यक्ति को बीमार व्यक्ति या रोगी कहा जाता है।
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:-
(क) दादा-दादी माता-पिता से अधिक देखभाल करते हैं।
(ख) मेरे दादा-दादी को दो पुत्र और एक पुत्रीयाँ हैं।
(ग) परिवार वृक्ष एक सदस्यों या अतिरिक्त संबंधों का विस्तार है।
(घ) ऐसी समानता जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थानांतरित होती है, वे अनुवांशिक गुण कहलाते हैं।
(ङ) व्यक्ति दूषितपानी, दूषितभोजन और दूषितवातावरण के कारणों से बीमार पड़ते हैं।
4. सत्य कथन के लिए 'स' और असत्य कथन के लिए 'अ' लिखें :-
(क) जब मैं प्रातः 3:00 से उठता हूं तब मैं अच्छा महसूस करता हूँ। - "अ"
(ख) प्रातः काल हम लोग एक साथ जलपान करते हैं। - "स"
(ग) मेरे दादा-दादी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। - "स"
(घ) पिताजी के बड़े भाई ताऊ हैं। - "स"
(ङ) माँ के पिता दादा हैं। - "अ"
5. परिवार में खुशियाँ लाने के लिए आप कौन सी तीन चीज करना चाहेंगे।
उत्तर :- बच्चे इस प्रश्न का उत्तर स्वयं लिखें।
No comments:
Post a Comment