पादप
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :-
(क) रेंगनेवाले एवं चढ़नेवाले पौधों में विवेद करें।
उत्तर :- रेंगनेवाले पौधे :- ऐसे पौधे जो कमजोर तना वाले होते हैं जिससे वह सीधे खड़े नहीं हो सकते हैं, वे जमीन पर रेंगते हुए चढ़ते हैं, रेंगने वाले पौधे कहलाते हैं। उदाहरण- तरबूज खरबूज इत्यादि।
चढ़नेवाले पौधे :- ऐसे पौधे जो कमजोर तना युक्त होते हैं और आसपास के बनावट ओ या पेड़ों की मदद से बढ़ते हैं, लताएँ या चढ़नेवाले पौधे कहलाते हैं। उदाहरण-कद्दू, मटर, मनीप्लांट, सेम इत्यादि।
(ख) जलीय पौधे किसे कहते हैं?
उत्तर :- जल में बढ़ने वाले पौधे को जलीय पौधे या जलोद भिद पौधे कहा जाता है।
(ग) कैक्टस कहाँ भली-भांँति होते हैं?
उत्तर :- कैक्टस मरुस्थल में ही उगते हैं।
(घ) पौधे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?
उत्तर :- हमारे जीवन में पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधे हमें जीवन दायिनी सभी चीजों की पूर्ति करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह हमें जीवन देते हैं।
(ङ) आप अपने भोजन में प्रयोग किए जाने वाले अनाज एवं दलहन का नाम लिखें।
उत्तर :- अनाज:- चावल, गेहूँ, मक्का, बाजरा आदि।
दलहन :- चना, मटर, मूंग, अरहर, उरद आदि
No comments:
Post a Comment