पौधों में पोषण( कक्षा -7)

 पौधों में पोषण

     सभी जीवित प्राणियों को विविध गतिविधियों जैसे शरीर की वृद्धि, शरीर की टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत एवं जैविक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक पदार्थों की पूर्ति के लिए ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। यह उर्जा  भोजन से ही प्राप्त होती है। और इसी ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया को 'पोषण' कहा जाता है।

     भोजन में उपस्थित विभिन्न घटक जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन वसा, विटामिन एवं खनिज जिन्हें 'पोषक तत्व' कहते हैं।

 प्रकाश संश्लेषण: पौधों में खाद्य संश्लेषण  का प्रक्रम

      हरे पौधे द्वारा सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल का उपयोग कर भोजन बनाने और ऑक्सीजन छोड़ने की प्रक्रिया को 'प्रकाश संश्लेषण' करते हैं।

 प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्चे पदार्थ :-

1. 'क्लोरोफिल' वर्णक, जो पौधे की हरी पत्तियों में पाई जाती है।

2. 'कार्बन डाइऑक्साइड', जो वायु में उपस्थित होता है।

3. 'जल एवं खनिज', जो मिट्टी से पौधों के जड़ मूल द्वारा अवशोषित किए जाते हैं एवं सूर्य का प्रकाश भी पौधे के लिए अनिवार्य है।

     भोजन का उत्पादन संश्लेषण हरी पत्तियों में होती है, इसीलिए इसे 'भोजन उत्पादन का कारखाना' या 'खाद फैक्ट्रियांँ ' भी कहते हैं।

     हरे पौधों की पत्तियों में एक प्रकार के संरचना हरित लवक या क्लोरोप्लास्ट पाई जाती है। इस क्लोरोप्लास्ट में हरे रंग का एक 'वर्णक' पाया जाता है जिसे 'क्लोरोफिल' कहते हैं। यह सिर्फ पौधों में पाया जाता है।

 प्रकाश संश्लेषण को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दर्शाया जा सकता है :-



No comments: