कार्य
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) पेशा क्या होता है?
उत्तर :- जीविको उपार्जन के लिए किए गए कार्य को पेशा कहते हैं।
(ख) किसी कार्य को करने से क्या लाभ होता है?
उत्तर :- किसी भी कार्य को करने से उस कार्य का मान-सम्मान बढ़ता है तथा अन्य लोग भी उस कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।
(ग) महात्मा गांधी ने कार्य के बारे में क्या कहा?
उत्तर :- महात्मा गांधी के अनुसार " कर्म ही पूजा है। "
(घ) श्वसन क्या है?
उत्तर :- साँस लेने एवं छोड़ने की क्रिया को श्वासन क्रिया कहते हैं।
(ड़) स्टेथेस्कोप क्या होता है?
उत्तर :- ह्रदय की धड़कन को मापने के यंत्र को स्टेथेस्कोप कहते हैं।
2. निम्नलिखित कथनों में "सत्य" और "असत्य" को चुने :-
(क) लोग आराम के लिए काम करते हैं। असत्य
(ख) कर्म ही पूजा है। सत्य
(ग) जब हम दौड़ते हैं तब हमें ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सत्य
(घ) मुँह से साँस लेना स्वस्थकर है। असत्य
(ड़) मुँह ढक कर सोना चाहिए। असत्य
(च) मुँह से सांस छोड़ने पर वाष्प निकलता है। सत्य
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-
(क) साँस की गति किए गये कार्य पर निर्भर करता है।
(ख) सभी जीव ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं और कार्बन-डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं।
(ग) किसी पैसा को सम्मान नहीं देना सामाजिक अन्याय है।
(घ) कोई भी कार्य बड़ा या छोटा नहीं होता है।
(ड़) मानव का सामान्य पल्स रेट 70-80 है।
No comments:
Post a Comment