1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-
(क) लोग वनो में कैसे रहते हैं?
उत्तर :- लोग जो वनों में रहते हैं वह पौधों से भोजन प्राप्त करते हैं। वे लोग फल, बीज, पत्तियां तथा जड़ों का उपयोग अपने भोजन के लिए करते हैं। जानवरों का शिकार करते हैं और उसके मांस का उपयोग अपने भोजन के लिए करते हैं। आदिवासी लोग अपने भोजन के कुछ खास पत्तियां जैसे:- यूकेलिप्टस, इमली तथा घृतकुमारी का उपयोग करते हैं। महिलाएँ बीज, शंख, हड्डी तथा जानवरों के सिंग से बने गहनों को पहनती हैं। यह लोग सूर्य देवता तथा मिट्टी की पूजा करते हैं।
(ख) वन अपरोपण के क्या-क्या दुष्प्रभाव हैं?
उत्तर :- वन अपरोपण का दुष्प्रभाव:-
(i) यह पृथ्वी पर तापक्रम तथा प्रदूषण की मात्रा को बढ़ाता है।
(ii) पानी का स्तर भी नीचे ले जाता है।
(iii) वर्षा तथा मिट्टी की उर्वरता को भी कम करता है।
(iv) प्राकृतिक आपदा जैसे:- बाढ़ तथा सूखा होने की संभावना में वृद्धि करता है।
(ग) कब और कहाँ चिपको आंदोलन शुरू किया गया?
उत्तर :- चिपको आंदोलन हिमालय के वन क्षेत्र में गढ़वाल के रेनी गाँव में 1970 में प्रारंभ किया गया था।
(घ) प्राकृतिक संसाधनों से आदिवासियों द्वारा क्या-क्या सामन तैयार किया जाता है?
उत्तर:- आदिवासी वनों से प्राप्त प्राकृतिक चीजों से टोकरी, चटाई, रस्सी, पतल आदि बनाते हैं।
(ङ) आदिवासी महुआ वृक्ष की सुरक्षा क्यों करते हैं?
उत्तर:- आदिवासी महुआ के पेड़ को सुरक्षित करते हैं क्योंकि इससे खाने योग्य फूल प्राप्त होता है।
2. निम्नलिखित के लिए "हाँ" या "ना" में उत्तर दीजिए।
(क) आदिवासी सूर्य तथा मिट्टी की पूजा करते हैं।
उत्तर:- हाँ।
(ख) आदिवासियों का जीवन वनों पर निर्भर करता है।
उत्तर :- हाँ।
(ग) वन महोत्सव सुंदरलाल बहुगुणा के द्वारा शुरू किया गया था।
उत्तर :- ना।
(घ) वन वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को बढ़ाता है ।
उत्तर:- ना।
(ङ) वन हमारे लिए बहुत उपयोगी है।
उत्तर:- हाँ।
3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) आदिवासी लोगों को वनवासी भी कहा जाता है।
(ख) चिपको आंदोलन हिमालय के रेनी गाँव क्षेत्र में शुरू किया गया था।
(ग) आदिवासियों का जीवन वनों पर निर्भर करता है।
(घ) आदिवासी सूर्य और मिट्टी की पूजा करते हैं।
(ङ) बिना नए पौधे लगाए पौधों को काटना वन अपरोपण कहलाता है।
4. परिभाषित करें:-
(क) जंगल :- जमीन का एक बड़ा भू-भाग जिसमें विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे प्राकृतिक रूप से उगते हैं वन या जंगल कहलाते हैं।
(ख) वन अपरोपण:- वृक्षों की अंधाधुंध कटाई को वन अपरोपण कहा जाता है।
(ग) वन महोत्सव:- वन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया महोत्सव को वन महोत्सव कहा जाता है। यह उत्सव एक सप्ताह तक चलता है। इसकी शुरुआत एमo मुंशी के द्वारा 1950 में प्रारंभ किया गया।
(घ) आदिवासी :- जो लोग वनों में निवास करते हैं, वे लोग जनजाति तथा आदिवासी या वनवासी कहलाते हैं।
2710418688
No comments:
Post a Comment